फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को समय समय पर मूल्यांकन जरूरी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में एक घंट के लिए प्रधानाचार्य पद सम्हालने के दौर? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
राजेसुलतानपुर। छात्रा प्रीति जायसवाल ने मिशन शक्ति के अंतर्गत शुक्रवार को एक घंटा तक प्रधानाचार्या पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान प्रीति ने विद्यालय में शैक्षिक व्यवस्था के दायित्व को संभालते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए समय समय पर शिक्षण कार्य के मूल्यांकन की जरूरत भी जतायी। उसका मानना था कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ने तथा बच्चों के प्रदर्शन में सुधार आता है। प्रीति ने प्रधानाध्यापक के तौर पर शिक्षकों से कहा कि वह सभी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहें। उनके बेहतर प्रयासों से ही बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है।
विज्ञापन

इससे पूर्व चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ ही कर्तव्यों व दायित्वों के बारे में भी जागरूक किया गया। कहा गया कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ साथ समय समय पर सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकते हैं। इससे पहले मिशन शक्ति के तहत छात्रा प्रीति को एक घंटे के लिए प्रधानाचार्य बन कर काम काज संभालने का मौका भी मिला। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ सुषमा सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड समाज के लिए ऐसा आधार स्तंभ है जिसके माध्यम से सामाजिक दायित्व को मजबूती मिलती है। नैतिक मूल्यों से पूर्ण भावनाओं का विकास होता है।
स्काउट गाइड के संगठन कमिश्नर बलिराम राजभर एवं गाइड ट्रेनर अर्चना त्रिपाठी आदि ने स्काउट गाइड के प्राथमिक उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि स्काउट गाइड केे माध्यम से छात्र-छात्राओं को बेहतर दिशा प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की एक झांकी भी निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें