फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से आक्रोश, रोका विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से नाराज होकर स्थानीय बसखारी बाजार में शनिवार को होने वाला विसर्जन न करने का फैसला लिया गया। इस बीच टांडा विधायक प्रतिनिधि ने बसखारी पुलिस से मामले में केस दर्ज करने को कहा है। पुलिस न केस दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

बसखारी बाजार में एक दिन पहले हुए भरत मिलाप कार्यक्रम में लाउडस्पीकर के प्रयोग का हवाला देकर धर्म विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणी कर दी थी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी अभद्र बात लिखी गई। युवक की इस हरकत को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया।
नतीजा यह हुआ कि स्थानीय दुर्गा पूजा समितियों ने शनिवार को प्रस्तावित प्रतिमा विसर्जन न करने का निर्णय लिया है। समिति पदाधिकारियों ने तय किया कि जब तक युवक पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक विसर्जन नहीं होगा। उधर टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्याम बाबू ने मामले का संज्ञान लेते हुए बसखारी पुलिस से कहा है कि अविलंब कड़ी कार्रवाई की जाए। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें