फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम को बेहतर ढंग से समझने के लिए पढ़ें कुरान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इस्लाम की बारीकियों को यदि समझना हो तो पहले कुरान को बेहतर ढंग से पढ़ना व समझना होगा। पवित्र ग्रंथ कुरान में इंसान के रहने, बोलने, खाने पीने समेत अन्य सभी प्रकार के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है, भाइचारगी की तालीम देता है। कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस्लाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ये बातें मौलाना सै. शारिब अब्बास ने कही। वे अकबरपुर नगर के मीरानपुर में आयोजित मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित दिलावर हुसैन के आवास पर आयोजित मजलिस में मौलाना शारिब ने कहा कि आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह ने फरमाया था कि कुरान में समूची सृष्टि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह भी बताया गया है कि हमें किस प्रकार से रहना चाहिए और क्या क्या खाना पीना चाहिए। इस्लाम ने सदैव इंसानियत का पैगाम दिया है। अमन चैन व भाइचारगी की डोर मजबूत करने का नाम इस्लाम है। कुछ बहके हुए लोग हैं, जो इस्लाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बचना होगा। ऐसे लोगों के करीब जाने से भी परहेज करना होगा। इस्लाम में कहा गया है कि सभी मजहब की इज्जत करो।
बाद में मौलाना ने कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। इससे पहले मजलिस की शुरुआत जफर जौनपुरी, मीसम व कमर अकबरपुरी के कलाम से हुई। मजलिस का संचालन आरिफ अनवर ने किया। बाद में मजलिस आयोजक यासिर हुसैन ने सभी का आभार जताया। बताया कि मजलिस के अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इस दौरान मौलाना अकबर अली, मौलाना सै. मोहम्मद अब्बास, सज्जाद हुसैन, कासिद अकबरपुरी, मेंहदी रजा, रजा अनवर, डा. आमिर अब्बास, अली अस्करी नकवी, रेहान जैदी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें