फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधिविधान पूर्वक मां दुुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा को पूजा पंडालों में स्थापित कर 12 अक्तूबर को पूजन-अर्चन के लिए कपाट खोल दिए जाएंगे। इसे लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा-अर्चना के दौरान करोना प्रोटोकाल का पालन पूरी तरह से हो सके, इसके लिए भी सभी जरूरी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। इस बीच सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के पांचवें व छठवें स्वरूप स्कंदमाता व कात्यायनी की विशेष पूजा की। सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व का उल्लास धीरे-धीरे चरम पर पहुंचता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा की स्थापना कर दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए थे। शहरी क्षेत्रों मे 12 अक्तूबर को पूजा पंडालों के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। दुर्गा पूजा पर्व प्रारंभ होने के साथ ही शहरी क्षेत्रों में पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। अब जबकि 12 अक्तूबर से पूजा पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समितियों ने पूरी कर ली हैं। मंगलवार को विधिविधान पूर्वक पूजा पंडालों में प्रतिमा की स्थापना कर पूजन-अर्चन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय के शहजादपुर चौक, लोहा मंडी, सब्जी मंडी, फव्वारा तिराहा, पुराने तहसील तिराहा, मुरादाबाद, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, अकबरपुर अयोध्या मार्ग समेत कई अन्य क्षेत्रों में पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रहरि ने बताया कि मंगलवार को पूजा पंडालों के पट पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को विधिविधान पूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। उधर, दुर्गा प्रतिमाओं को भी सोमवार को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर प्रतिमाओं का साज श्रृंगार कर रहे संतोष पाल ने कहा कि प्रतिमाओं को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता व छठवें स्वरूप कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने निकटवर्ती देवी मंदिरों में पहुंचकर कर की। सुबह से ही महिलाओं व पुरुषों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। मां दुर्गा के जयकारों से इस बीच समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। नवरात्र पर्व के अंतिम दौर में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बीच कोरोना प्रोटोकाल का भी इस दौरान पूरी तरह से पालन कराया गया। पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर, दोस्तपुर मार्ग स्थित काली मदिर, नगर पालिका परिषद अकबरपुर के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट दुर्गा मंदिर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में सोमवार को पूरे दिन पूजन-अर्चन का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें