फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला कार्यालय पर होता समाजवादी युवजन के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सिंह सनी का स्वागत। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे डॉ. संदीप सिंह सनी का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार देर शाम जिले में पहुंचे संदीप का जनपद सीमा यादवनगर से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ, जो राजेसुल्तानपुर तक जारी रहा। कहा कि संदीप को मिली इस जिम्मेदारी से संगठन में युवाओं की सक्रियता और तेजी से बढ़ेगी। कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह सनी अपने गृह जनपद पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। शिवबाबा में सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिंह की अगुवाई में सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव, महेंद्र यादव, अंकुर मांझी, हरेंद्र गौतम, अनवार अहमद सिद्दीकी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अविनाश चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला जिला मुख्यालय की तरफ आगे बढ़ा। डॉ. संदीप ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पहले पटेलनगर तिराहे पर मौजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल, लोहिया भवन स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया व कलेक्ट्रेट के निकट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद वे पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, वरिष्ठ नेता जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता कुंवर अरुण मुन्ना, संगीता सोनकर, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ. प्रतिमा यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम, अच्छेलाल यादव, रमाशंकर साहू, आलापुर विस अध्यक्ष रविंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। कुर्की बाजार में सपा नेता अतुल सिंह के नेतृत्व में, बसखारी में अशरफ़पुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष शबाना खातून प्रतिनिधि गौश अशरफ़ तथा रामनगर विकास खंड मुख्यालय पर जिला उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, हेमंत यादव, किसना सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वसुधा सिंह के स्मारक स्थल जाकर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित संदीप ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का वक्त है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास को प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें