फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में हुई हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जम्मू कश्मीर में एक कॉलेज के अध्यापक व अध्यापिका की हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कहा कि पाकिस्तान के सहयोग से आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह अत्यत निंदनीय है। पाकिस्तान यदि इस प्रकार के कृत्य से बाज नहीं आाय तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। इससे पहले कार्यकर्ता पटेलनगर तिराहा से पदमार्च करते हुए पुराने तहसील तिराहा पहुंचे, जहां पुतला फूंककर विरोध जताया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अकबरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गुप्ता, बजरंगदल के संयोजक डा. हिमांशु कुमार गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री रामशबद यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के पटेलनगर तिराहा पर एकत्र हुए। इसके बाद पदमार्च करते हुए पुराने तहसील तिराहा पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंकते हुए मनोज गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार से पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक कॉलेज के अध्यापक व अध्यापिका की महज इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि 15 अगस्त को तिरंगा लहराया गया था। यह अत्यंत चिंताजनक व निंदनीय है। रामशबद यादव व डॉ. हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों को न सिर्फ पनाह दे रहा है, बल्कि भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने में मदद करता है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में आतंकवादियों द्वारा जिस घटना को अंजाम दिया गया है, उसने समूचे भारतवासियों में कड़ी नाराजगी है। इस दौरान अभिषेक सिंह यादव, राजन अग्रहरि, शिवशंकर चौरसिया, राज गुप्ता, संदीप अग्रहरि, संजय गुप्ता, बिपिन कसौधन, राजू कसौधन, सुरेश गुप्ता, राजेश, बिट्टू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें