फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चलती कार में हो रहा था देह व्यापार, सात गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर) नेशनल हाइवे पर चलती कार में देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार जब्त करते हुए एक युवती और छह युवकों को पकड़ लिया। इनमें से एक बैंक कर्मी है। जिस कार में यह सब हो रहा था उस पर सपा का झंडा लगा था।
विज्ञापन

बसखारी पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एक टीम नेशनल हाइवे के हरैया बाईपास के पास मौजूद थी तभी 100 मीटर आगे एक कार रुकी दिखी। पुलिस टीम नजदीक गई तो कार के शीशे खुले थे। उसमें एक युवती और छह युवक मौजूद थे। इसमें एक युवक युवती के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
कार को भी थाने लाया गया। इसके बाद युवती और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अलावा कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। देर शाम तक सभी का चिकित्सीय परीक्षण हुआ। पकड़े गए आरोपी में युवती के अलावा आजमगढ़ जनपद के महुआ निवासी सतीश कुमार, आलापुर के आमा दरवेशपुर निवासी शिवम यादव, यही के अमृत लाल, नसीरपुर निवासी पवन, यहीं के मुकेश यादव और कटका के बनपुरवा निवासी ऋतिक शामिल है।
विज्ञापन

इसमें से एक आरोपी सतीश न्यौरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। एसओ संत कुमार सिंह के अनुसार युवती ने बताया कि सभी युवकों ने उसे पांच से छह हजार तक रुपये देने की बात कहकर बुलाया था। एसओ ने बताया कि विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें