फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज निकलेगा जुलूस, बदला रहेगा रास्ता

Wed, 24 Jun 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर में बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। जुलूस की स्थिति और भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार हल्के वाहनों का भी मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन



अकबरपुर नगर क्षेत्र में मुहर्रम का प्रमुख जुलूस मीरानपुर से शुरू होकर फव्वारा तिराहा, शहजादपुर होते हुए पुनः फव्वारा तिराहा के रास्ते मीरानपुर पहुंचकर संपन्न होगा। जुलूस मार्ग पर हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि अयोध्या, टांडा, इब्राहिमपुर, जलालपुर, बसखारी और अन्य मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

अयोध्या की ओर से आने वाले हल्के वाहन अन्नावा तिराहा, श्रवण क्षेत्र मार्ग, गोहन्ना व न्यौतरिया बाईपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं इब्राहिमपुर की ओर से आने वाले वाहनों को लालापुर-शेखपुरा मार्ग से इंजीनियरिंग कॉलेज होते हुए टांडा की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहजादपुर से कचहरी और तहसील क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बनकेगांव मोड़, पटेल तिराहा, शहजादपुर, मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, दोस्तपुर रोड गोहन्ना चौराहा तथा अन्नावा तिराहा पर यातायात नियंत्रण और डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

पुलिस ने अपील की है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक रूप से जुलूस मार्ग पर वाहन लेकर न जाएं तथा यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस बीच मंगलवार को अकबरपुर, बसखारी, टांडा क्षेत्रों में पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें