फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों का तैयार करें आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर आंकड़ा तैयार करें, जिससे संबंधित किसानों के नुकसान की भरपाई समय रहते हो सके। यह निर्देश बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कृषि विभाग व बैंक कर्मचारियों को दिया। कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

डीएम ने बड़ौदा यूपी बैंक के जिला समन्वयक और सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को आसानी से केसीसी ऋण जारी करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जो जनपद के पात्र किसान हैं उन्हें समय पर बीमा कवर प्रदान करें, जिससे फसल की क्षति होने पर उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा का नियमानुसार लाभ दिलाया जा सके। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय तथा बड़ौदा यूपी बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। उधर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक पांच हजार 153 हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 27 हजार 688 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अकबरपुर में 3799, बसखारी में 1831, भीटी में 1832, भियांव में 3775, जहांगीरगज में 2570, जलालपुर में 5107, कटेहरी में 2573, रामनगर में 2103 व टांडा के 4098 आवेदन शामिल हैं। बताया की फसल बीमा के प्रीमियम में कृषक अंश दो प्रतिशत देनी होगी। अतिरिक्त प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें