फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पावरलूमों पर तैयार कपड़ों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो इंडिया एक्सपोमार्ट में जिले के बुनकरों को अपने उत्पाद बेचने का मौका मिला। इंटरनेशनल ट्रेड शो से लौटे टांडा के कासिम अंसारी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत उन्हें बड़ी सफलता मिली। देशवासियों के साथ ही विदेशियों ने पावरलूमाें पर तैयार कपड़ों की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

पावरलूम संचालक कासिम के मुताबिक उन्होंने लुंगी, गमछा, रुमाल, स्टॉल कई तरह के उत्पाद ट्रेड शो में प्रदर्शित किए। 21 से 25 सितंबर तक चले मेले में बड़े पैमाने पर कपड़ों की बिक्री हुई। देश-विदेश के लोगों ने पावरलूमों पर तैयार कपड़ों को देखने और खरीदने में काफी रुचि दिखाई। कासिम का कहना है कि पहली बार उन्हें इतने बड़े मेले में अपने उत्पाद को प्रदर्शित करने का मौका मिला।
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने पहली जिले के उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया। ट्रेड शो में ब्राजील, इंग्लैंड, जर्मनी व अन्य देशों के खरीदार भी आए थे। कासिम ने सोमवार को उपायुक्त उद्योग एस सिद्दीकी से मिलकर ट्रेड शो के अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें