अंबेडकरनगर। वाहनों के बकाया कर को जमा करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को शिविर शुरू किया गया है। यह शिविर 30 सितंबर तक चलेगा। जिले के एआरटीओ वीडी मिश्र ने बताया कि इस शिविर में वाहन मालिक बकाया कर जमा कर सकते हैं। बकाया कर वसूली का यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को बकाया कर के रूप में करीब तीन लाख रुपये जमा कराए गए हैं। मालूम हो कि एआरटीओ कार्यालय ने वाहनाें का कर जमा नहीं करने वालों को नोटिस भेजा गया है। ऐसे लोग शिविर में पहुंचकर आसानी से बकाया कर जमा कर सकते हैं।