फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कब्र से मासूम भाई-बहन का शव निकाल कराया पोस्टमॉर्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाने के जहीरपुर मजरे नसरुल्लापुर में बुधवार को संदिग्ध हालात में मासूम भाई-बहन के तालाब में डूबने के मामले की गहनता से जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम टांडा की मौजूदगी में दोनों के शव कब्र से निकाले गए। डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमॉर्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बच्चों के पिता ने उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आया। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर के जहीरपुर मजरे नसरुल्लापुर निवासी रुकुनकेश वर्मा की बेटी ओजस्वी (4) और बेटा आयुष (3) बुधवार की दोपहर घर के बाहर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में दोनों बच्चों के शव मिले थे। तालाब में नहाते वक्त बच्चों के डूबने की आशंका के चलते उस वक्त पुलिस को सूचना नहीं दी गई। दोनों बच्चों के शव गांव में ही दफना दिए गए। बाद में रुकुनकेश को बच्चों के तालाब में डूबने की घटना संदिग्ध लगी।
बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने में बच्चों की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। उसी दिन वे डीएम अविनाश सिंह से मिले। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बच्चों के शव कब्र से निकाले गए। एसडीएम टांडा मोहन लाल गुप्ता और थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय वहां मौजूद रहे। देर शाम ओजस्वी और आयुष का पोस्टमॉर्टम भी करा दिया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने की संभावना है, जिसके बाद दोनों बच्चों की मौत का सही कारण पता चलेगा। उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

तालाब में जलकुंभी और कांटे, कोई नहीं जाता नहाने
रुकुनकेश ने बताया कि जिस तालाब में दोनों बच्चों की लाश मिली है, उसमें जलकुंभी और कांटे होने के चलते कोई वहां नहाने नहीं जाता है। यहां तक कि जानवरों को भी उस तालाब में नहीं ले जाया जाता है। तालाब तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं है। दोनों बच्चे वहां कैसे पहुंचे, ये बड़ा प्रश्न है। उन्होंने यह भी बताया कि तालाब के किनारे दोनों बच्चों के चप्पल व्यवस्थित रखे थे, जो संदेह पैदा करते हैं। दोनों बच्चों को जहर देने के बाद तालाब में धकेले जाने की आशंका उन्होंने जताई है। हालांकि, उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

तालाब में डूबे दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। उनके परिवारजन ने बच्चों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शनिवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विशाल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें