फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपे के पुल से 15 जून से ठप हो जाएगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बने पीपे के पुल से लोगों का आवागमन 15 जून से पांच माह के लिए रोक दिया जाएगा। बारिश के चलते सरयू नदी में बढ़ने वाले जलस्तर को देखते हुए प्रत्येक वर्ष प्रशासन 15 जून से 15 नवंबर के बीच पीपे के पुल से आवागमन रोक देता है।
विज्ञापन

इस अवधि के बीच आम लोगों को नदी के पार जाने के लिए नाव की मदद लेनी पड़ती है, वहीं चार पहिया वाहन चालकों को लंबी दूरी तय कर आवागमन करना पड़ता है। फिलहाल इस बार उम्मीद है कि जुलाई से पीप के पुल के बगल निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा हो जाएगा और इससे आम लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।
सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर अंबेडकरनगर व गोरखपुर जनपद को जोड़ने के लिए पीपे का पुल बनाया गया है। इस पुल से वर्ष के करीब सात माह तक दोनों जनपदों के अलावा लगभग दोनों तरफ के लगभग एक दर्जन जिलों के लोगों को आवागमन का लाभ मिलता है। बाकी के पांच माह सरयू नदी में जलस्तर अधिक होने के चलते पीपे के पुल से आवागमन बंद रहता है। इसके चलते ही 15 जून से पीपे के पुल से आवागमन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम ने पीपों के ऊपर सुचारु आवागमन के लिए रखी गईं प्लेट को हटाना शुरू कर दिया है। ऐसे में निर्धारित तिथि के बाद पीपे के पुल से आवागमन ठप हो जाएगा। इसके बाद बाइक, पैदल व साइकिल सवार यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए नाव की सेवा प्रदान की जाएगी। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर ने 15 जून से नाव संचालन के लिए जरूरी प्रबंध कर लिए हैं। पीपे के पुल से आवागमन बाधित होने के बाद सबसे ज्यादा मुश्किल चार पहिया वाहन चालकों को होती है। उन्हें 40 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करने के लिए विवश होना पड़ता है।
फिलहाल इस बार कम्हरिया घाट पर पीपे के पुल के बगल बन रहे पक्के पुल का कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर कार्यालय के अनुसार एक माह में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आम लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए इसे खोल दिया जाएगा। इससे लोगों को सुचारु आवागमन का लाभ मिलेगा। जब तक पुल निर्माण का कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक लोगों को नाव की सुविधा प्रदान की जाएगी। अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जून से पीपे के पुल से आवागमन रोक दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी कार्य शुरू कर दिया गया है। आम लोगों को सुचारु आवागमन की सुविधा देने के लिए नाव का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें