फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मजबूत इरादों से हासिल करेंगे 400 से अधिक सीटें

Sat, 09 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बगैर किसी भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। 10 वर्ष के शासनकाल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर ही लोकसभा चुनाव में चार सौ सीट हासिल की जाएंगी। एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। यह दावा शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों व व्यापारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है। आमजन का विश्वास भारतीय जनता पार्टी में तेजी से बढ़ा है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें उनका सम्मान दिया है तो युवाओं के लिए रोजगार के नए नए माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में चार सौ से अधिक सीट हासिल करने का लक्ष्य है जिसे आसानी के साथ हासिल किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी व सांसद रितेश पांडेय कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकारी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को जानकारी दें। साथ ही बेहतर ढंग से उसका लाभ भी पात्रों को दिलाएं। इस दौरान एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, डॉ. आलोक पांडेय, विमलेंद प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. बीडी वर्मा, डॉ. जीडी वर्मा, धीरेंद्र सिंह, रवींद वर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले मंत्री का जगह जगह भव्य स्वागत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें