फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली के दर्शन को उमड़े भक्त

Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
हनुमान
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु दर्शन को उमड़ने लगे। मंदिरों में भक्तों ने हनुमानजी के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया। सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना का जो दौर शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा।

बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर पहुंचकर माथा टेका और पूजन अर्चन के साथ ही मन्नत मांगी। जिला मुख्यालय के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित हनुमान मंदिर में पूरे दिन पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह शाम होने वाली आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शहजादपुर व बस स्टेशन क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में श्रीरामभक्त हनुमान जी महाराज के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी व मां सरयू का पूजन कर आरती उतारी।

ग्रंथों व पुराणों में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बड़ा महत्व माना गया है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को वीर हनुमान जी महाराज की पूजा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

श्री हनुमानगढ़ी प्रबंध समिति के प्रबंधक पंडित राकेश मिश्र बताते हैं कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़े मंगल के रूप में आदिकाल से मान्यता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें