फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बढ़ीं पवन की मुश्किलें, तीन नए केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि धोखाधड़ी में एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बूथ कैप्चरिंग से जुड़े वर्ष 1996 से जुड़े मुकदमों के गवाहों को धमकी देने में राजेसुल्तानपुर थाने में दो तथा अकबरपुर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। पवन पर धमकी की धाराओं के अलावा एससी-एसटी एक्ट तथा सेवन सीएलए एक्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर निवासी चंपा देवी द्वारा करोड़ों की भूमि का सिर्फ 20 लाख रुपये में सौदा करने के आरोपों में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर विवेचना संभालने के बाद एसटीएफ ने बीते दिनों अचानक पूर्व विधायक पवन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद से ही माना जा रहा था कि उनकी मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं।
इस बीच बेवाना थाने में वर्ष 1996 में दर्ज बूथ कैप्चरिंग के मामले में गवाहों को धमकाने के आरोपों में अब केस दर्ज हो गया है। इसमें राजेसुल्तानपुर में लालबहादुर यादव व महेंद्र यादव जबकि अकबरपुर कोतवाली में चेतईराम की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया। यह तीनों सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। चुनाव के दौरान बेवाना में पोलिंग बूथ की ड्यूटी पर तैनात थे। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पवन के जेल जाने के बाद धमकी से डरे तीनों वादी अब सामने आए। उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें