फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब आवंटन गड़बड़ी में फंसे एसडीएम, तहसीलदार समेत दो अन्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मत्स्य पालन के लिए तालाबों के पट्टा आवंटन में गड़बड़ी पर डीएम ने सख्त रूप अपनाते हुए आलापुर तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब नाजिर व रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों आलापुर तहसील में तालाबों के पट्टे के आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी। डीएम ने संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आ गई। इसमें ग्राम पंचायत संदहा बनगवां में तालाब का पट्टा संबंधित गांव के ग्रामीणों को न देकर सहकारी समिति बुकिया को दे दिया गया। तालाब की न्यूनतम बोली 60 लाख रुपए थी जो 15 लाख की चार किस्तों में जमा होनी थी। बताया जाता है कि इसके बजाय डेढ़ लाख रुपए ही जमा कराए गए।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने पाया कि आवंटन नियम किया गया है। साथ ही राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मामले में एसडीएम, तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो व नायब नाजिर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उधर, एडीएम अमरनाथ राय ने बताया कि मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका तय की जाएगी। इन सभी को आरोप पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें