फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ राजकीय गोदामों पर पहुंचा धान बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न राजकीय बीज गोदामों पर धान का बीज उपलब्ध हो गया है। किसानों को यह बीज सरकारी केंद्र से 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने दी। कहा कि किसान निर्धारित दर पर भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित अनुदान राशि उनके खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल छह प्रजाति का मोटा व पतला धान राजकीय गोदामों पर उपलब्ध हैं। अकबरपुर गोदाम को 99.90 क्विंटल, कटेहरी को 84.60 क्विंटल, भीटी को 84.60 क्विंटल, जलालपुर को 93.60 क्विंटल, भियांव को 84.60 क्विंटल, टांडा को 87.90 क्विंटल, बसखारी को 86.10 क्विंटल, रामनगर को 81.60 क्विंटल, जहांगीरगंज को 84.60 क्विंटल धान बीज उपलब्ध कराया गया है।
बताया कि किसानों को धान बीज प्राप्त करने के लिए पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद राजकीय गोदामों पर ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी, बैंक पासबुक व आधारकार्ड की छाया प्रति उपलब्ध करानी होगी। किसानों को बीज खरीदने के लिए निर्धारित पर भुगतान करना होगा। इसके बाद अनुदानित राशि उनके खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी। गोदामों पर बीज की कोई कमी नहीं होने पाएगी। नकली धान बीज बिक्री रोकने के लिए जल्द ही जांच अभियान भी चलाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार बगैर लाइसेंस व नकली धान बीज बिक्री करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें