फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लोगों को बिजली संकट से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। विद्युत संकट से जूझ रहे बसखारी बाजार के टांडा रोड स्थित नागरिकों को टांडा विधायक ने बड़ी सौगात दी है। गुरुवार को उन्होंने लगभग 13 लाख रुपये खर्च कर लगाए गए 220 केवी क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। कहा कि बसखारी व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को सुचारु बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जर्जर तारों को जल्द बदलवाया जाएगा। इस विद्युत ट्रांसफार्मर के लग जाने से लगभग एक हजार आबादी को सुचारु बिजली आपूर्ति अब मिलने लगेगी।
विज्ञापन

विधायक टांडा संजू देवी ने गुरुवार को बसखारी बाजार में टांडा रोड पर लगे 220 केवी क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर का शुभारंभ किया। कहा कि बाजारवासियों की मांग पर लगभग 13 लाख रुपये की लागत से इस ट्रांसफार्मर को लगाया गया है। इसके लग जाने से सीधे तौर पर लगभग एक हजार आबादी को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें सुचारु बिजली मिल सकेगी।
विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि आम नागरिकों के हितों को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं। अधिशाषी अधिकारी एपी मिश्र ने कहा कि सरकार विद्युत समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में बड़े पैमाने पर जर्जर विद्युत तार, उपकरण आदि को बदला जाएगा। इस मौके पर एसडीओ सुनील दुबे, जयगणेश प्रजापति, पूर्व प्रधान रामकुमार गुप्त व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें