फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक लाख 20 हजार बच्चों को मिला गर्म भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग नौ वर्ष बाद शुक्रवार से एक बार फिर से हाॅटकुक्ड योजना की शुरुआत हुई। इसी के साथ 2551 आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के एक लाख 20 हजार बच्चों को गर्म भोजन मिलने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉटकुक्ड योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही लगभग नौ वर्ष से बंद पड़ी योजना की एक बार फिर से शुरुआत हो गई। गुरु तेगबहादुर सिंह जयंती के अवकाश के बावजूद केंद्रों को खुलवाकर योजना के तहत तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गर्म भोजन परोसा गया।
मालूम हो कि जिले में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग के एक लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वर्ष 2015 में हॉटकुक्ड योजना बंद हो गई थी। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चे गर्म भोजन से वंचित थे। अब उन्हें फिर से मिलने लगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अनुसार 2191 आंगनबाड़ी केंद्र जो कि परिषदीय विद्यालय की 200 मीटर सीमा के अंदर स्थित वहां के बच्चों को परिषदीय विद्यालय में बनने वाले एमडीएम से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 280 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जो परिषदीय विद्यालय से दूर हैं, वहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका भोजन बनवाएंगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
जिले में हॉटकुक्ड योजना का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा में किया। कहा कि योजना के संचालन से परिषदीय विद्यालय की तरह ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भी दोपहर में गर्म भोजन मिलेगा। योजना का बेहतर ढंग से बच्चों को लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदारों को पूरी गंभीरता दिखानी होगी। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रति छात्र खर्च होगा साढ़े चार रुपया
जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के अनुसार तीन रुपये 75 पैसे कन्वर्जन कास्ट के लिए, जिसमें ईधन, तेल, मसाला, सब्जी आदि पर खर्च होगा। 25 पैसा खाद्यान्न पर व 20 पैसा रसोइया का पारिश्रमिक होगा। यह भुगतान प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के संयुक्त खाते से किया जाएगा।

यह है मेन्यू
सोमवार को रोटी व सब्जी, जिसमें सोयाबीन व दाल बरी का प्रयोग होगा। मंंगलवार को चावल दाल, बुधवार को तहरी, बृहस्पतिवार को रोटी दाल, शुक्रवार को तहरी सोयाबीन युक्त, शनिवार को चावल व सोयाबीन युक्त सब्जी छात्र-छात्राओं को परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें