फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रोजगार मेला 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष रोजगार योजना के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय 14 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन करेगा। रोजगार मेले में प्रदेश के निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगी। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी पद्मवीर कृष्ण ने दी। बताया कि रोजगार मेले में 20 से 40 आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को रोजगार कार्यालय पर आने की जरूरत नहीं है। बल्कि आवेदक मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित कंपनियों के एचआर से मोबाइल से संपर्क कर साक्षात्कार दे सकते हैं। रोजगार मेले में आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल मेला आईडी 4516 के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुरूप 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपनी का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय पुरानी तहसील अकबरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें