फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसखारी, मालीपुर व अहिरौली में नए थानाध्यक्ष तैनात

Mon, 05 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से लगातार बढ़ रहे दबाव के बीच अहिरौली थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह को जैतपुर थाने का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा बसखारी, मालीपुर व अहिरौली में नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी गई है। राजेसुल्तानपुर व जलालपुर थानाध्यक्षों को गैर जनपदों के लिए रिलीव कर दिया गया है। इसके अलावा 18 उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस विभाग में जो फेरबदल हुआ है, उसमें अहिरौली थानाध्यक्ष भी आ गए हैं। उन्हें अहिरौली जैसे महत्वपूर्ण थाने से हटाते हुए ग्रामीण क्षेत्र के दूरदराज वाले जैतपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। जैतपुर में एसओ रहे राजेश यादव को बसखारी की कमान सौंपी गई है।

बसखारी थाना प्रभारी मनोज पंत को मालीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मालीपुर थानाध्यक्ष सुनील सिंह को अहिरौली थानाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में ही गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने के चलते राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह व जलालपुर थानाध्यक्ष एनके पांडेय को रिलीव कर दिया गया है। इन दो पदों पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


  उधर 18 उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर कर दिया गया है। राधेश्याम यादव को सम्मनपुर से हंसवर, श्रवण कुमार सिंह को टांडा से आलापुर, अवध बिहारी यादव को टांडा से जलालपुर, राकेश सिंह को इब्राहिमपुर से सम्मनपुर, जितेंद्र सिंह को अहिरौली से राजेसुल्तानपुर, नीरज कुमार को  बेवाना से अहिरौली, संतोष सिंह को अलीगंज से भीटी, संतोष गौड़ को अलीगंज से जैतपुर में तैनात किया गया है।   जब्बार खां को अलीगंज से मालीपुर, जयप्रकाश यादव को जलालपुर से अलीगंज, राजेंद्र कन्नौजिया को अकबरपुर से आलापुर, रामकुमार तिवारी को मालीपुर से सम्मनपुर, जफर अली अंसारी को मालीपुर से अलीगंज, रवींद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से जलालपुर, अरविंद सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ से इब्राहिमपुर, अभय प्रताप सिंह को महरुआ से हंसवर, शिवसिंह पाल को मालीपुर से अलीगंज, अजय मिश्र को रिट सेल से विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात  किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें