फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Wed, 06 Jan 2016 11:20 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए नवोदय विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सात जनवरी को जिले के सभी 9 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुषमा सागर ने बताया कि कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी रविवार को पूर्वाह्न साढे़ 11 बजे से शुरू होगी। दो घंटे तक चलने वाली परीक्षा डेढ़ बजे संपन्न होगी। आवेदन करने छात्र छात्राएं 7 जनवरी को अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

यदि किसी कारणवश किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाता है तो वह 8 जनवरी को 1 फोटो के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर में संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने वाले 8948 परीक्षार्थियों की परीक्षा जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन


परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए श्रीमती सागर ने आवश्यक तैयारियां शुरु कर दी हैं। बुधवार को विद्यालय में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बैठक की, और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा सुचितापूर्ण संपन्न हो इसके लिए परीक्षा केन्द्र बनाए गए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा चुका है।

बताया कि अकबरपुर विकास खंड में दो परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बीएन इंटर कालेज अकबरपुर में 600 व राजकीय बालिका इंटर कालेज अकबरपुर में 436 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बसखारी विकास खंड क्षेत्र के परीक्षार्थियों की परीक्षा रांगेय राघव इंटर कालेज हंसवर में होगी। यहां 613 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें