फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की...

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राधा व कृष्ण के रूप में बच्चे। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर चहुंओर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल... की धूम रही। जिले में जन्माष्टमी सोमवार को उल्लास के साथ मनी। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी भी सजायी गई, जहां श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन किया। मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते हुए चहुंओर जयकारे गूंज उठे। विभिन्न थानों में जहां पुलिस कर्मियों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने परिवार के साथ भगवान कृष्ण की हवन पूजन और अर्चना की। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीकात्मक जन्म होने पर सिपाहियों ने उल्लास मनाया। हवन पूजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, कोतवाल अमित सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया, सिपाहियों ने भजन गायन भी किया। अहिरौली, भीटी, महरुआ, मालीपुर, जलालपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, टांडा, इब्राहिमपुर, हंसवर आदि थानों में जन्माष्टमी के मौके पर देर रात तक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। बस स्टेशन पर अधीक्षक एसएन मिश्र के नेतृत्व में जन्माष्टमी के मौके पर विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। लोक निर्माण विभाग में प्रांतीय खंड अधिशाषी अभियंता शंकर्षण लाल व निर्माण खंड अधिशाषी की मौजूदगी में विद्युत विभाग में अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पूजन अर्चन कर जन्माष्टमी मनाई।
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कटेहरी बाजार स्थित जायसवाल धर्मशाला में जन्माष्टमी के मौके पर राधाकृष्ण की भव्य झांकी सजी। मुख्य अतिथि अहिरौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया, संचालिका बीके सोमा रहीं। भगवान श्रीकृष्ण व राधा की झांकी का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बसखारी थाना परिसर में एसओ श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, इंदईपुर जानकी मंदिर, हथिनाराज पिपरी, जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज आदि स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व मना। कटरिया सम्मनपुर में जमुना तिवारी के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद सोहर व भजन गीत का गयन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने झांकी सजाकर पूजन अर्चन किया और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें