फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों व कब्रिस्तान पर खर्च होता था पैसा : केशव

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
सुलेमपुर/जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पहले की सरकारें मूर्तियां लगाने व कब्रिस्तान बनवाने में पूरा बजट खर्च कर देती थीं। डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हुआ है। पांच वर्ष के काम 15 वर्ष पर भारी पड़ रहे हैं। हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने सोमवार को जिले में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करते हुए एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जलालपुर के सर्वेश्वरी देवी कान्वेंट स्कूल गोविंदपुर के मैदान में सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मैं शराब माफिया की जमानत जब्त कराने आया हूं। साइकिल बंगाल की खाड़ी भेज दो। इस चुनाव में भी सपा, बसपा सबका पत्ता साफ है। गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आगे फिर यह अभियान जारी रहेगा। सरकार बनने पर अंबरपुर के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से एप्रोच मार्ग दिया जाएगा। जलालपुर बाईपास का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशी सुभाष राय को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि 10 मार्च को एक बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।
वहीं सुलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुलेमपुर बाजार स्थित रामलाल रघुनाथ वर्मा आदर्श इंटर कॉलेज सुलेमपुर में डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। प्रदेश सरकार के पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 15 वर्ष में भी कोई सरकार इतना काम नही कर सकती। पूर्ववर्ती सरकार केवल गरीबों का शोषण करती रही हैं। बसपा ने अपने शासनकाल में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए धन से मूर्तियां बनाने काम किया तो सपा की सरकार ने कब्रिस्तानों पर पैसे खर्च कर गरीबों का मजाक उड़ाया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने तीन मार्च को कमल के सामने वाली बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनायक वर्मा, रामप्रकाश यादव, गोकरण द्विवेदी, सत्यप्रकाश सिंह, अनंतराम मिश्र, मनोज मिश्र, निषाद पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद निषाद, रूद्रप्रसाद उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, शंभूनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें