फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मिला लापता ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। लगभग एक सप्ताह पूर्व चीनी लदे ट्रक के साथ लापता हुए ट्रक चालक का शव शनिवार को सुल्तानपुर में बरामद हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बेची गई चीनी के करीब सात लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल व एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीती 25 सितंबर को जलालपुर कोतवाली अंतर्गत भसमा निवासी हरेंद्र (22) अयोध्या से ट्रक पर चीनी लादकर मालीपुर गया हुआ था। बताया जाता है कि वह घर पर खाना खाने के बाद ट्रक लेकर जाने लगा, तो जलालपुर कोतवाली अंतर्गत रन्नू खां का पूरा निवासी मोहम्मद नदीम खलासी के रूप में उसके साथ बैठ गया। इसके बाद न तो हरेंद्र का कुछ पता चला और न ही चीनी लदे ट्रक का। बाद में ट्रक मालिक ने मालीपुर थाने में मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच शुक्रवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस ने गोमती नदी में हरेंद्र का शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। इस बीच शनिवार को सुबह अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीपुर चौराहे के निकट चार बदमाश संदिग्ध हालात में मौजूद हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने मालीपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस टीम को देखते ही चारो भागने लगे, तो पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ मेें बदमाशों ने ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंके जाने की बात स्वीकार कर ली। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद नदीम निवासी रन्नू खां का पूरा जलालपुर, वकार अशरफ निवासी पटेलनगर अशरफपुर किछौछा, सईद मोहम्मद हमजा निवासी रुद्रपुर भगाही बसखारी व रिजवान अली निवासी सरसा अर्जुनगंज केंट लखनऊ के रूप में हुई। उनके पास से बेची गई चीनी के सात लाख 6 हजार 200 रुपये बरामद हुआ। इसके अलावा 6 मोबाइल, एक बाइक व ट्रक भी बरामद हुआ। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरेंद्र को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बोरे में उसका शव भरकर सुल्तानपुर लखनऊ हाईवे पर गोमती नदी में फेंक दिया। इसके बाद चीनी लखनऊ कैंट निवासी व्यवसायी रिजवान के हाथ 8 लाख 75 हजार रुपये में बेच दी। बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें