फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया जेल में भरा पानी, अंबेडकरनगर शिफ्ट होंगे 350 कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बलिया जेल में पानी भर जाने के बाद वहां से कैदियों को अंबेडकरनगर और आजमगढ़ जेल शिफ्ट किया जाना शुरू हो गया। शनिवार देर शाम तक 30 महिला कैदी अंबेडकरनगर जेल में सुरक्षित शिफ्ट कर दी गईं। सीओ अकबरपुर ने जेल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलिया में अतिवृष्टि के चलते वहां जेल में घुटने तक पानी भर हो गया। इसके बाद आननफानन में तय हुआ कि 950 कैदियों को अन्यत्र जेलों में शिफ्ट कर दिया जाए। शासन से हरी झंडी मिलते ही 600 कैदियों को आजमगढ़ और 350 कैदियों को अंबेडकरनगर जेल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए वहां आजमगढ़ और मऊ जिले से भी पुलिस बुलानी पड़ गई।
इस बीच शासन के निर्णय की जानकारी होते ही अंबेडकरनगर जेल में जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई। देर शाम से कैदियों के बलिया जेल से अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट होने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले यहां 30 महिला कैदियों को लाया गया। उन्हें बैरकों में सुरक्षित ढंग से शिफ्ट कर दिया गया। इसके लिए जेल के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे। रात 9 बजे करीब सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने जेल पहुंचकर कैदियों के शिफ्ट होने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उधर, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लगभग 300 कैदियों को यहां जेल में शिफ्ट होना है। पहले चरण में 30 महिला कैदी पहुंची हैं। अन्य के आने का सिलसिला चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें