फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे के किनारे मिला लापता राजगीर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। दोपहर का खाना खाकर घर से निकले राजगीर का शव सोमवार को सुबह लगभग 18 घंटे बाद संदिग्ध हालात में पीपरपुर गांव के बाहर स्थित पोखरे के किनारे मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पीपरपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर राड़ी का पोखरा की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। पोखरे के किनारे एक युवक का शव पड़ा था। जानकारी होते ही कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद सफलता मिल गई। उसकी पहचान कोतवाली अंतर्गत जमालपुर चौराहा वाजिदपुर निवासी अखिलेश (35) के रूप में हुई।
कोतवाल ने बताया कि अखिलेश राजगीर का काम करता था। वह रविवार को दोपहर 12 बजे कस्बे में ही काम करने के बाद घर गया और खाना खाकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उधर से उठाया नहीं गया। लगभग आठ बजे तक तो मोबाइल पर घंटी बजी, लेकिन इसके बाद स्विच ऑफ हो गया। बताया कि शव के पास मोबाइल नहीं मिला। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें