फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से अधेड़ की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर ककरडिल्ला गांव निवासी जगदीश (55) शनिवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह बाजार से कुछ आगे बढ़े, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी कमलेश कुमार (35) रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर चौराहे के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी रामबख्श (45) सुबह बाइक से जाने के दौरान कश्मीरिया के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी बृजेश (28) शनिवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से घर जाने के दौरान बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना निवासी गायत्री देवी (45) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें