फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अमित व खुशबू समेत कई ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी व बसखारी विकास खंड में सोमवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कटेहरी में 200 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कोमल शर्मा, जबकि बालक वर्ग में पंकज वर्मा ने बाजी मारी। बसखारी में 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में खुशबू व बालक वर्ग में अमित कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से कटेहरी व बसखारी विकास खंड में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कटेहरी में 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मोहम्मद अरमान, बालिका वर्ग में सपना यादव, शॉट पुट में बालक वर्ग में अनूप यादव ने जीत हासिल की।
चक्रक्षेपण में बालक वर्ग में मुंतजिम, लंबी कूद में बालिका वर्ग में सपना, 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पंकज वर्मा, बालिका वर्ग में लक्ष्मी सिंह ने जीत दर्ज की। इससे पहले मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह ने कहा कि हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसे में हार जीत की चिंता किए बगैर इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान निरंकार पांडेय, ज्योति मौर्या, रामबचन यादव, जितेद्र मौर्य, प्रमोद सिंह, महेंद्र कुमार, सुदर्शन आदि मौजूद रहे। बसखारी में 400 मीटर दौड़ में अमित चौहान ने बाजी मारी।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अनिमेष यादव, लंबी कूद बालक वर्ग में उमाकांत ने जीत दर्ज की। इससे पहले खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अजय प्रताप, मोनिस हाशमी, अमरजीत, रामदास, शिवानंद, सुरेंद्र, कपिलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें