फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खंभे पर चढ़ा मजदूर, करंट से मौत

Thu, 30 Nov 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कलां में बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ प्रांत निवासी एक युवा मजदूर विद्युत पोल पर चढ़ गया। इससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी। वहां खड़ी महिलाओं ने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कलां गांव में गुरुवार को एक युवक अचानक बिजली पोल के नजदीक पहुंचा और उस पर चढ़ने लगा। वहां खड़ी कुछ महिलाओं ने आवाज दी लेकिन वह नहीं माना। विद्युत पोल पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया। झुलसकर वह नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान ईश्वर चंद्र (23) पुत्र पूरन निवासी परसदा पिथौरा महासमुंद्र छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी मोबाइल से ही परिजनों को सूचित किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह यहां एक भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। वह पोल पर क्यों चढ़ा। इसकी जानकारी कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें