फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया की कोर्ट में हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना जफर सुपारी व उसके छोटे भाई माफिया खान मुबारक की शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। हंसवर थाना क्षेत्र के हरसंहार निवासी माफिया जफर सुपारी व उसके छोटे भाई खान मुबारक के विरुद्ध कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बसपा नेता जुरगाम मेंहदी हत्याकांड के मुख्य गवाह शकील अहमद की हत्या का भी उन पर आरोप है। हंसवर थाने में दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। न्यायालय के सख्त रुख के बाद शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट में दोनों की पेशी हुई। दोनों की पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें