फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रेमी ने किया विवाह से इंकार, किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। प्रेमी द्वारा चरित्रहीनता का आरोप लगाकर विवाह से मुकर जाने पर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों परिवारों ने किशोरी के बालिग होने पर विवाह करना तय कर दिया था। इस बीच यह घटना हो गई।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम 16 वर्षीय एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों व पुलिस के अनुसार किशोरी का आलापुर थाना क्षेत्र के चूहड़पुर निवासी युवक राकेश कुमार से विवाह तय था। राकेश भूलेपुर गांव स्थित अपनी बुआ के घर रहकर ही पढ़ाई कर रहा है।
इसी दौरान उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका शारीरिक शोषण भी किया। दोनों परिवारों को जानकारी होने पर रजामंदी से शादी तय कर दी गई। विवाह से पहले की कुछ औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गईं। दिसंबर माह में विधिवत प्रक्रिया अपनाई जानी थी। इसके बाद किशोरी के बालिग होने पर विवाह होना था।
विज्ञापन

इससे पहले ही युवक ने किशोरी पर चरित्रहीनता का आरोप मढ़ दिया। इसके बाद उसने विवाह से इंकार कर दिया। इसी से आहत होकर किशोरी ने बृहस्पतिवार देर शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

शव पहुंचने पर जुटी भीड़
परिजन किशोरी का शव लेकर गांव पहुंचे तो सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट गई। उधर किशोरी की की आत्महत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता ने युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हंसवर थाने में तहरीर दी है। इसमें युवक के पिता विकास कुमार व बुआ कांति देवी पर भी आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।

केस दर्ज कर होगी कार्रवाई
हंसवर थाने के प्रभारी निरीक्षक सैफुल्लाह ने बताया कि पिता की तरफ से प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के साथ ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें