फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालकिन ने बैंक शाखा में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा इल्तिफातगंज में मंगलवार को सुबह मकान मालकिन संपत्ति देवी ने ताला जड़ दिया। इससे बैंक कर्मी और उपभोक्ता घंटों परेशान रहे। हालांकि बाद में इब्राहिमपुर पुलिस ने समझा कर मामले को शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद बैंक शाखा खुल सकी। इस बीच ज्यादातर ग्राहक निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

मकान मालकिन संपत्ति देवी के पुत्र धर्म प्रकाश चौरसिया ने बताया कि उनकी मां व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के बीच पूर्व में मकान में बैंक शाखा संचालित करने के लिए एग्रीमेंट हुआ था। इस बीच बीती 25 मार्च को एग्रीमेंट की तिथि पूर्ण हो गई। उनकी मां बैंक अधिकारियों से एग्रीमेंट का नवीनीकरण कराने अथवा भवन खाली करने की बात भी कह चुकी थीं। परंतु बैंक ने इस विषय में कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
संपत्ति देवी ने बैंक अधिकारियों को नोटिस देकर कहा था कि 13 सितंबर तक बैंक इस विषय में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो 14 सितंबर को वह बैंक में ताला जड़ देंगी। हालांकि बैंक प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। नतीजतन मंगलवार को सुबह संपत्ति देवी ने बैंक खुलते ही बैंक के चैनल में ताला जड़ दिया। इससे करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। इब्राहिमपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया। करीब तीन घंटे के बाद बैंक खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें