फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहीं महिला उत्पीड़न की घटनाएं

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ म - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के साथ ही महिला हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही। इसके चलते महिलाएं व युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा का दावा पूरी तरह कागजी साबित हो रहा है। यह आरोप समाजवादी पार्टी (महिला) की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने लगाया। वह मंगलवार को दोहरीपुर में आयोजित महिला महासम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले लीलावती कुशवाहा का जिले की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचने तक सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

दोहरीपुर में आयोजित महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुद को महिलाओं का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाली भाजपा ने जब से सत्ता संभाली है, तभी से महिला उत्पीड़न की वारदातों में भी तेजी आयी है। आए दिन महिलाओं व बेटियां की अस्मत लूट रही है, राह चलते महिलाओं व छात्राओं से छेड़खानी की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही। इसी कारण वर्तमान में महिलाएं व युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित थीं।
उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का जाना तय है। एक बार फिर से सपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी व रूबीना खान ने कहा कि सपा शासनकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया गया था।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी यदि सुरक्षित व सशक्त रहेगी तभी देश व प्रदेश भी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। ऐसे में महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होकर पूरी मजबूती के साथ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, ब्लाक प्रमुख देविका वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, विद्यावती राजभर, प्रिया राव, अनुराग, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, अजीत यादव, मुजीब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें