फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को समुचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर स्थापित मिनरल वाटर की मशीन वर्ष 2020 से खराब हैं। इससे यात्रियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। दिन में जनरेटर न चलने से एक तरफ जहां भीषण उमसभरी गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ता है, तो वहीं रेलवे स्टेशन पर स्थापित जीआरपी व आरपीएफ चौकी पर विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित होते हैं। इतना ही नहीं, प्लेटफार्म एक पर टेंडर पर स्थापित शौचालय वर्ष 2020 से बंद पड़ा है। इससे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं पर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि प्रमुख स्थान होने के बावजूद यात्रियों की सुविधाओं के लिए ठोस कदम जिम्मेदारों की ओर से नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

धार्मिक नगरी काशी व अयोध्या के बीच स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। ऐसा तब है, जबकि राजस्व के मामले में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पूर्वांचल में सबसे अग्रणी माना जाता है। रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भीषण उमसभरी गर्मी के बावजूद दिन में जनरेटर नहीं चलता है। इसके चलते एक तरफ जहां भीषण गर्मी में यात्रियों को जहां इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता है, तो वहीं रेलवे स्टेशन पर स्थापित जीआरपी व आरपीएफ चौकी पर कार्य भी प्रभावित होता है।
यात्रियों की शिकायत के बाद जनरेटर के संचालन को लेकर आवाज बुलंद की जाती है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। प्लेटफार्म एक व दो पर स्थापित मिनरल वाटर मशीन वर्ष 2020 से खराब है। इसे दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों द्वारा नहीं ली जा रही है। इसके चलते यात्रियों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ता है। इतना ही नहीं, प्लेटफार्म पर स्थापित टेंडर पर संचालित शौचालय पर भी वर्ष 2020 से ताला लटका हुआ है। बताया जाता है कि जिस संस्था को टेंडर मिला था, वह कोरोना संकट के चलते छोड़कर चली गई। इसके चलते ही शौचालय का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को भेजा गया पत्र
शौचालय के संचालन के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा मिनरल वाटर मशीन को भी शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाएगा। आवश्यकतानुसार जनरेटर चलाया जाता है।
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें