फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

915 को सौंपी पीएम आवास की चाभी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में आवास की चाभी पाने के बाद खुशी का इजहार करते लाभार्थी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों व जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में बुधवार को 915 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने नए आवासों की चाभी सौंपी गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इससे सभी वर्गों का व्यापक भला हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ के चाभी वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पात्रों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती रहेंगी। बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन व सीडीओ घनश्याम मीणा ने परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद की मौजूदगी में 15 लाभार्थियों को उनके नए बने आवास की चाभी सौंपी।
सभी नौ ब्लाकों में सौ सौ लाभार्थियों को समारोहपूर्वक चाभी दी गई। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने अलग अलग ग्राम पंचायतों से आए लाभार्थियों को चाभी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ राजमंगल चौधरी ने की तो संचालन एडीओ एसटी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने लाभार्थियों को चाभी प्रदान की। इसी तरह के आयोजन अन्य ब्लॉकों में भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें