फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से निपटने के लिए दुरुस्त रखें तैयारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय स्थित कोविड कंट्रोल रूम में कोविड की संभावित तीसरी लहर व बच्चों में कोविड संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा हुई। इसके साथ ही 3 व 4 जनवरी 2022 को होने वाले रिहर्सल पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए तैयारी दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्तमान में कुछ जनपदों में संक्रमण के प्रकरण मिले हैं। वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में फैल रहा है। इसके दृष्टिगत जनपदों में चिह्नित ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालयों में तैयारी का आकलन करने के लिए फुल रिहर्सल आयोजित करने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इसके द्वारा जनपद में कोविड संक्रमण के प्रबंधन की तैयारियों का प्रयोगात्मक विश्लेषण एवं फुल रिहर्सल के दौरान पाई गई कमियों को चिह्नित कर उनका निराकरण किया जा सकेगा।
डीएम ने निर्देशित किया कि निगरानी समितियों की बैठक कर उन्हें एक्टिव किया जाए। साथ ही साथ सीएमओ को निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर मेडिसिन किट तैयार कर ली जाए। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद, डॉ. एमएच सिद्दीकी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें