फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रमणि बने अध्यक्ष, विनोद को मिला मंत्री पद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र मणि शुक्ल अध्यक्ष पद पर विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आफाक हुसैन, उपाध्यक्ष पद पर संगमलाल तिवारी व सुमन कुमारी व सचिव/मंत्री पद पर विनोद कुमार पांडेय ने जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष समेत कुल 9 पदों के लिए मतदान हुआ था। शुक्रवार को मतगणना हुई। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मतों की गणना हुई। चुनाव अधिकारी/ निवर्तमान अध्यक्ष नरसिंह नारायण सिंह की देखरेख में हुई मतगणना पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर इंद्र मणि शुक्ल एक बार फिर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेरबहादुर यादव को 61 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता आफाक हुसैन ने 387 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश कुमार त्रिपाठी को 129 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पर पर सुमन कुमारी 731 व संगमलाल तिवारी 664 मत पाकर विजेता रहे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अविनाश पटेल ने 543 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूर्यांश मिश्र को 46 मतों से हराया। वहीं सचिव/मंत्री पद पर विनोद कुमार पांडेय 561 वोट लेकर जीते। उनके प्रतिद्वंद्वी हरिगोविंद यादव को महज 250 मत ही मिले। सह सचिव के तीन पद पर शिव प्रशांत 725, रामअजोर 698, बलराम पटेल 595 मत पाकर जीते। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 सदस्य अरविंद दुबे, इंद्रमणि तिवारी, फतेहबहादुर सिंह, ललित कुमार तिवारी, बृजराज पांडेय, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ कार्यकारिणी पर अभिषेक उपाध्याय, अरुण कुमार वर्मा, आलोक रंजन श्रीवास्तव, धीरज पांडेय व संतोष मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें