फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर शुरू होगा अवैध निर्माण का चिह्नांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तीन दिन तक चिह्नांकन का कार्य ठप रहने के बाद नौ मई से फिर से जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर अवैध निर्माण के चिह्नांकन का कार्य प्रारंभ होगा। इसे लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शासन ने तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों शासन के निर्देश के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर किए गए अवैध निर्माण का चिह्नांकन किया गया था। तीन दिन तक चले अभियान में 933 भवनों की सूची तैयार कर डीएम को एसडीएम सदर के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई थी।
इसके बाद पांच मई से एसडीएम जलालपुर मोहनलाल गुप्त के निर्देश पर राजस्व टीम ने जलालपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर चिह्नांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया था। नदी की जलधारा के दोनों तरफ 100-100 मीटर की सीमा में आने वाले भवनों का चिह्नांकन शुरू हुआ था। पहले दिन बड़ा पुल से लेकर रपटा पुल तक चिह्नांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन

इस बीच विभिन्न कारणों से छह, सात व आठ मई को चिह्नांकन का कार्य नहीं हो सका था। ऐसे में अब नौ मई से फिर से चिह्नांकन प्रारंभ होगा। उधर एसडीएम जलालपुर मोहनलाल गुप्त ने बताया कि नौ मई से फिर से तमसा नदी के तट पर किए गए अवैध निर्माण के सर्वे का कार्य प्रारंभ होगा। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद समूची रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। इसके बाद तमसा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। बताया कि दो-तीन दिन में चिह्नांकन के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें