फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों से घिरी महिला को बचाने में पति भी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना अंतर्गत नोरहनीरामपुर गांव में मंगलवार देर शाम एक महिला चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गई। आग की लपटों से घिरी महिला को बचाने के लिए उसका पति पहुंचा। जब तक आग बुझती, तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुमन (38) मंगलवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। बताया जाता है कि जब वह उसमें लकड़ी लगा रही थी, तो इसी बीच चिंगारी निकली और उसके कपड़े पर गिर पड़ी। इससे वह आग की लपटों से घिर गई। चीख पुकार व गुहार पर उसे बचाने के लिए उसका पति राजमंगल (42) वहां पहुंचा। उसने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य भी आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझती, तब तक पति व पत्नी दोनों गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुके थे।
घरवाले दोनों को लेकर हंसवर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें