फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की बेहतरी से ही सुरक्षित होगा मानव जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पर्यावरण की बेहतरी में ही मानव जीवन ज्यादा सुरक्षित है। हमें ऐसे में अधिकाधिक पौधरोपण पर ध्यान देते रहना चाहिए। यह विचार शनिवार को पूर्व सांसद राम पियारे सुमन की याद में मालीपुर के सल्लाहपुर गांव व जलालपुर के सलाउद्दीनपुर गांव में जन शिक्षण केंद्र और उर्मिला सुमन फाउंडेशन की ओर से आयोजित पौधरोपण समारोह में वक्ताओं ने दिए।
विज्ञापन

आयोजन के दौरान दोनों क्षेत्रों में आम, आँवला, अमरूद, बेल, नाशपाती, कटहल, सहजन, जामुन, पीपल, पाकड़, आंवला और चितवन जैसे लगभग 500 पौधे लगाए गए। जन शिक्षण केंद्र की अध्यक्ष पुष्पा पाल ने कहा कि अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं, अपने आस पड़ोस को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी लें।
फाउंडेशन अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने पौधरोपण कर कहा कि युवा वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत प्रयास करना पड़ेगा। पौधों को भी एक परिवार की तरह समझकर संरक्षित करना चाहिए। आरपीएस चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष राजन सुमन ने कहा कि वृक्ष आक्सीजन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्रोत हैं, इनका संरक्षण बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

युवा समाजसेवी शिवानंद पंकज ने कहा कि पौधरोपण अनवरत जारी रखने की साझी जिम्मेदारी हम सभी की है। दुर्गावती प्रधान, सलाउद्दीनपुर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पंचायत भवन में एक पीपल का पेड़ भी लगाया। अवसर पर सानू, पंकज, गुलाबपती, किसपती, शर्मीली, विकास कुमार, शाकिब, दिवाकर, राम पूजन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें