फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 125 आंगनबाड़ी केंद्रों को सौंपा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के 26वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जिले के 125 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौना किट का वितरण डीएम अविनाश सिंह की उपस्थिति में कराया। इसमें 50 खिलौना किट विश्वविद्यालय की तरफ से, 25 खिलौना किट क्षेत्रीय भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक गोरखपुर के सहयोग से और 50 खिलौना किट डीएम की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन

बाद में विश्वविद्यालय और बैंक के प्रतिनिधियों को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों विकासखंड भियांव से शशि सिंह व नीतू मिश्रा, विकासखंड कटेहरी से अमरावती व संगीता त्रिपाठी, विकासखंड जलालपुर से पूनम देवी व सुनीता चौहान, विकासखंड अकबरपुर से शशिकला, किरन व रेनू उपाध्याय तथा विकासखंड कटेहरी से निशा चौधरी को प्रमाणपत्र दिया गया।
राज्यपाल ने कार्यकत्रियों को केंद्र पर बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें उनके कर्तव्य का बोध कराया। डीएम अविनाश सिंह ने राज्यपाल को भगवान रामलला का दिव्य चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें