फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है सरकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी में अतिथि का स्वागत करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
कटेहरी। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान की ओर से चलाई जा रही मुहिम भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा का कटेहरी बाजार स्थित जायसवाल धर्मशाला पर वरिष्ठ सपा नेता पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय व डॉ. आशीष पांडेय दीपू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने किसी वादे को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। इससे जनता का विश्वास इस सरकार से उठ चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, बेरोजगारों, नौजवानों व बुनकरों की विरोधी है। प्रदेश में ही नहीं वरन देश में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं, बालिकाओं के प्रति अपराध चरम सीमा पर है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा, जिसके कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। डॉ. संजय ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की नीतियों में जनवादी पार्टी विश्वास करती है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी सपा के साथ रह कर चुनाव लडे़गी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
कहा कि भाजपा दलितों व पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है। भाजपा को हटाने के लिए सपा के साथ मिलकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, अनिल निषाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुविंदर सिंह यादव टोनू, नंदू यादव, मुकेश सिंह, भोलू यादव, जगदंबा यादव, राम अकबाल वर्मा, राम अरज यादव, घनश्याम यादव, सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अंकित वर्मा, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मो. सईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें