फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने देश व समाज को दिया नया आयाम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जब बात देश की अस्मिता, सुरक्षा एवं संप्रभुता की आती है तो बिना देर किए भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगा कर देश की सेवा में लग जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता देश को अपना घर और देशवासियों को अपना परिवार समझते हैं। यह विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने जिला कार्यालय स्थित अटल भवन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व समाज को एक नया आयाम प्रदान किया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को बगैर किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे न सिर्फ लोगों में खुशहाली है, वरन भाजपा सरकार में उनका विश्वास और दृढ़ हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर न सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएं, वरन योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाएं।
बाद में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से दिए गए निर्देशों की पदाधिकारियों को जानकारी दी। बूथों पर किए जाने वाले प्रमुख कार्य, आगामी बैठकों, संपर्क अभियान, पार्टी के मोर्चों और प्रकोष्ठों के विस्तार आदि से संबंधित बातों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधानसभा की तैयारियाें में अभी से जुट जाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, सुमन पांडेय, रफत एजाज, संतोष कुशवाहा, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, सुरेश कनौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, संजय सिंह, सुनील पासवान, शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें