फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुशखबरी : चार खेलों के प्रशिक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। खेल विभाग ने चार प्रमुख खेल हैंडबाल, हॉकी, फुटबाल व जूडो के लिए राजकीय एकलव्य खेल स्टेडियम में प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। इससे इन खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण हासिल हो सकेगा। स्टेडियम में संबंधित खेलों के लिए शिविर शुरू भी कर दिए गए हैं। ओलंपिक एसोसिएशन व खेल विभाग ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपनी रुचि के अनुसार संबंधित खेलों का नियमानुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन फैजाबाद जनपद को विभक्त कर अंबेडकरनगर नाम से नए जनपद का सृजन करने वाली तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने जिले को राजकीय खेल स्टेडियम की सौगात दी थी। इसका व्यापक लाभ जिले के खिलाड़ियों को मिला भी। हालांकि कई तरह की असुविधाओं से खेल स्टेडियम जूझता आ रहा है। इसमें सबसे बड़ा संकट मुख्य मैदान का नीचा होना है। इससे यहां वर्ष के ज्यादातर दिनों में पानी भरा रहता है। हालांकि वैकल्पिक प्रबंधों के तहत खेलों का आयोजन होता रहता है। बीते दिनों कई खेलों के कोच का अनुबंध आदि समाप्त हो गया था। इससे खिलाड़ियों को जरूरी प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा था। ओलंपिक संघ के जिला सचिव डॉ. हनुमान सिंह ने बीते दिनों खेल निदेशक व ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लखनऊ में मुलाकात कर अधिक से अधिक खेलों के लिए कोच की तैनाती पर जोर दिया था। खेल विभाग के अधिकारियों की तरफ से भी जरूरी प्रयास चल रहे थे।
इस बीच खुशखबरी है कि चार प्रमुख खेलों के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इसमें सुनील कुमार यादव को जूडो, अदनान अहमद को हॉकी, देशपाल सिंह को फुटबाल व शिल्पी गौतम को हैंडबाल के लिए कोच तैनात किया गया है। इन सभी प्रशिक्षकों ने यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। अलग-अलग खेलों के शिविर भी शुरू कर दिए गए हैं। ओलंपिक संघ के जिला सचिव ने इसे युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर संभावना भरा निर्णय बताया। कहा कि निश्चित रूप से चार खेलों में कोच की तैनाती होने का लाभ जिले के युवाओं को बड़े पैमाने पर मिल सकेगा। युवाओं को आगे आकर इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें