फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दिलाई बालिका सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय पीजी कॉलेज अकबरपुर में शनिवार को प्राचार्य शेफाली सिंह की ओर से छात्राओं को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कहा कि मिशन शक्ति के शपथ को व्यवहार में लाना होगा। नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की इस शपथ को छात्राओं एवं अभिभावकों के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना होगा। तभी मिशन शक्ति का उद्देश्य सफल होगा।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के विविध प्रावधान संबंधी विषय पर सीता पांडेय की ओर से महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 108 व 112 समेत अन्य नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को साइबर क्राइम से सुरक्षित रखने तथा मोबाइल एवं इंटरनेट के प्रयोग में सजगता एवं सतर्कता बढ़ाने के उपाय बताए गए।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के परामर्श सत्र में परामर्शदाता के रूप में डॉ. सुधा, डॉ. सुनीता सिंह व भानु प्रताप राय ने छात्राओं को निडर होकर अपनी व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक समस्याओं को साझा करने के लिए प्रेरित किया। आपातकाल में सुरक्षा एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण डॉ. राजेश कुमार द्वारा दिया गया। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी, डॉ. शाहिद परवेज, डॉ. अतुल कुमार कनौजिया, डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें