फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाना बना चुनौती, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल व अकबरपुर सीएचसी में कोरोना टीका लगवाने के लिए शनिवार को भी भारी भीड़ जुटी। मुफ्त टीका लगना जल्दी ही बंद होने की आशंका को लेकर जुटी भीड़ के लिए मौजूद वैक्सीन की डोज काफी कम होने के कारण अराजकता की स्थिति पैदा होने लगी। इससे निपटने को अस्पताल प्रशासन को मौके पर पुलिस तक बुलानी पड़ी। टीका लगवाने के लिए दोनों ही जगह लगी लंबी लाइनों के चलते लोगों को चार से पांच घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करने को खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन टीका लगवाने के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से लेकर अकबरपुर सीएचसी तक आपाधापी का माहौल रहा। शनिवार को आंशिक कर्फ्यू के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिक टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल व सीएचसी पहुंच गए। सुबह से ही नागरिकों के टीका लगवाने के लिए पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मातृ शिशु विंग के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती तक करानी पड़ी।
यही हाल अकबरपुर सीएचसी का भी था। टीकाकरण को लेकर बरती जा रही प्रशासन की लापरवाही को लेकर नागरिकों ने गहरा रोष भी जताया है। महरुआ से टीका लगवाने के लिए आईं सृष्टि सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी टीका लगवाने का नंबर आने पर वैक्सीन की डोज ही खत्म हो गयी। तहिरापुर गांव निवासी प्रेमलता व बसखारी निवासी अजय ने भी टीकाकरण के दौरान फैली अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जतायी है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। न ही अभी मुफ्त टीकाकरण बंद करने का कोई निर्णय हुआ है। पंजीकरण के अनुसार तय क्रम के अनुसार ही आकर लोगों को टीकाकरण कराना चाहिए। सभी को कोरोना से बचाव की वैक्सीन अवश्य लगायी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें