फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को सौंपे गए पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। सेंट जेवियर्स स्कूल रामनगर में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें दौड़ व खोखो में शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बाद में शिक्षकों व बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अब्दुल रऊफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में यदि ऊंचाइयों को छूना है तो इसके लिए असफलता के भय को त्याग कर लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों के साथ सहयोगात्मक रवैया दिखाएं। छात्र-छात्राएं जिस भी क्षेत्र में अपना करियर बनाने चाहते हैं, उसके लिए उन्हें पूरी आजादी दी जाए।
शिक्षकों ने 200 और एक हजार मीटर की दौड़ के अलावा म्यूजिकल चेयर, खोखो आदि प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसे देख बच्चों ने खूब आनन्द उठाया। बाद में बच्चों में पेन, डायरी तथा शिक्षकों को रनर तथा विनर का खिताब देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर दिवाकर राय, बैंगल लामा, प्रणिता, दिवस राय, निधि दुबे, अमृता सिंह, प्रभाकर सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीता विश्वकर्मा, सुभाष पाण्डेय, सुरेंद्र यादव व मुकेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें