फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व मेें विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, विनय पांडेय, सत्यम त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और फल बांटे। इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान केक काटा गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभाली है, तब से प्रदेश में चहुंओर विकास हुआ है। सभी वर्ग का विकास बगैर किसी भेदभाव के किया जा रहा है। पात्रों को योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें